Friday, 29 January 2016

सूर्यग्रहण - 09 मार्च 2016

            इस वर्ष फाल्गुन कृष्ण पक्ष अमावस्या बुधवार तदनुसार दिनांक 09 मार्च 2016 को ग्रस्तोदित खण्ड सूर्यग्रहण होगा।इस दिन ग्रहण लगे हुए सूर्य का उदय होगा।यह ग्रहण पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र ; कुम्भ राशि एवं अग्निमण्डल मे है।यह ग्रहण भारत के अधिकाँश भागों मे सूर्योदय के समय खण्ड सूर्यग्रहण के रूप मे दृश्य होगा।भारत के पूर्वी राज्यों मे इसका मध्य और मोक्ष दोनो दृश्य होगा।मध्य भारत मे केवल मोक्ष ही दृश्य होगा।
           इस दिन इलाहाबाद मे सूर्योदय प्रातः 06-17 बजे होगा।उस समय ग्रहण लगा रहेगा।यहाँ पर ग्रहण का मोक्ष प्रातः 06 बजकर 47 मिनट पर होगा।इस प्रकार यहाँ तीस मिनट तक ग्रहण रहेगा।सामान्य रूप से सूर्यग्रहण लगने से बारह घण्टे पूर्व वेध लगता है।परन्तु ग्रस्तोदय सूर्यग्रहण मे 04 घण्टे 48 मिनट पूर्व वेध लगता है।इस दृष्टि से उस दिन मध्य रात्रि से वेध लगेगा।उस समय भोजन आदि निषिद्ध है।

ग्रहण-फल --
-------------      इस ग्रहण का विभिन्न राशियों को इस प्रकार फल होगा --
मेष राशि = लाभ    वृष = सुख
मिथुन = माननाश   कर्क = मृत्यु तुल्य कष्ट
सिंह = स्त्रीपीडा  कन्या = सौख्य
तुला = चिन्ता  वृश्चिक = व्यथा
धनु = श्री      मकर = हानि
कुम्भ = घात  मीन = हानि

No comments:

Post a Comment