Tuesday, 27 September 2016

विश्व पर्यटन दिवस -- डाॅ कृष्ण पाल त्रिपाठी

           विश्व पर्यटन दिवस प्रतिवर्ष 27 सितम्बर को मनाया जाता है।इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यटन के प्रति जागरूक बनाना है।इस दिन अनेक ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ; जिससे प्रत्येक व्यक्ति के हृदय मे पर्यटन के प्रति अभिरुचि उत्पन्न हो।जब उनके हृदय मे रुचि उत्पन्न होगी तब वे पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकेंगे।इसके लिए संगोष्ठियाँ आयोजित करके पर्यटन के लाभों की जानकारी दी जाती है।इस दिन प्रतियोगितायें भी आयोजित की जाती हैं ; जिनमें पर्यटन से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाते हैं।
          इस दिन को मनाने से लोग पर्यटन के लिए तैयार होंगे।इससे पर्यटन स्थलों एवं वहाँ की सरकारों को भी टैक्स आदि के रूप मे धन लाभ होगा।साथ ही पर्यटन स्थलों की मरम्मत ; सफाई ; रँगाई-पुताई भी होगी।अनेक अनजान पर्यटन स्थलों की पहचान होगी।उनके विकास की व्यवस्था होगी।इससे देश के गौरव की वृद्धि होगी।इसलिए इस दिन को पूर्ण उत्साह के साथ मनाना चाहिए।इससे अनेक लाभ होंगे।
         

No comments:

Post a Comment