इस समय गर्मी अपने चरम पर है।पारा प्रतिदिन चालीस डिग्री पार कर जाता है।ताल ; पोखरे ; तालाब आदि सूख चुके हैं।चारों ओर पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।पशु-पक्षियों को प्यास बुझाने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।इससे नित्य असंख्य पशु-पक्षी कालकवलित हो रहे हैं।यद्यपि इस समस्या का समाधान शासन-स्तर पर किया जाना चाहिए ; किन्तु मानवता के आधार पर हमे भी कुछ न कुछ अवश्य करना चाहिए।
अतः सभी लोगों से सानुरोध निवेदन है कि आप लोग अपनी छतों पर कसोले मे नत्य जल रखें ; जिससे पक्षियों की प्यास बुझ सके।इससे पक्षियों का संरक्षण तो होगा ही आपको असीम पुण्य की प्राप्ति भी होगी।यह कार्य बहुत कठिन एवं श्रमसाध्य नहीं है।इसमे खर्च भी नहीं है।बहुत थोड़े से श्रम के बल पर यह पुनीत कार्य आसानी पूर्वक सम्पन्न हो सकेगा।इसके लिए सोचने-विचारने की आवश्यकता नहीं है ; केवल मन बनाने की बात है।अतः ध्यान अवश्य दीजिएगा।धन्यवाद।
Wednesday, 6 April 2016
पक्षियों के लिए पानी रखें -- डाॅ कृष्ण पाल त्रिपाठी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment