Friday, 8 April 2016

सम्वत्सरारम्भ -- डाॅ कृष्ण पाल त्रिपाठी

           आज दिनांक 08-04-2016 से नवीन विक्रम संवत् का आरम्भ हो गया है।अतः अब विभिन्न सम्वत्सरों का प्रयोग इस प्रकार होगा ---
1-- विक्रम संवत् - आज से विक्रम संवत् 2073 प्रयुक्त होगा।
2-- शक संवत् -- अब शक संवत् 1938 लिखा जायेगा।
3-- गतकलि -- कलियुग की कुल अवधि 432000 वर्ष होती है।उसमे से 5117 वर्ष व्यतीत हो गये और 426883 वर्ष शेष हैं।
4-- कल्पारम्भ -- इस कल्प के आरम्भ से 1955885117 सौर वर्ष व्यतीत हो चुके हैं।
5-- ईसवी सन् -- इस समय ईसवी सन् 2016 चल रहा है।अग्रिम एक जनवरी से 2017 आरम्भ होगा।
6-- बंगला सन् -- इस समय बंगला सन् 1422 चल रहा है।दिनांक 14-04-2016 से 1423 आरम्भ होगा।
7-- फसली सन् -- इस समय फसली सन् 1423 चल रहा है।आगे 1424 आरम्भ होगा।
8-- हिजरी सन् -- इस समय हिजरी सन् 1437 चल रहा है।आगे 1438 चलेगा।

No comments:

Post a Comment