Saturday, 9 April 2016

ध्रुवतारा की दूरी -- डाॅ कृष्ण पाल त्रिपाठी

             आकाश-स्थित समस्त तारों मे ध्रुवतारा की विशिष्ट महत्ता है।यह पृथ्वी से बहुत दूर स्थित है।वैज्ञानिकों के अनुसार यह पृथ्वी से 434 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है।परन्तु सर्व साधारण व्यक्ति प्रकाश वर्ष के विषय मे नहीं जानते हैं।अतः इन पैमानों पर प्रकाश डालते हुए ध्रुवतारा की दूरी किमी मे स्पष्ट करने का प्रयास किया जायेगा।
           प्रकाश की गति 299792.458 ( दो लाख निन्यानबे हजार सात सौ बानबे दशमलव चार सौ अट्ठावन ) किमी प्रति सेकण्ड है।अतः एक मिनट मे 17987547.48 किमी हुई।एक घण्टे मे 1079252848.8 किमी हुई।एक दिन मे 25902068371.20 किमी होगी।एक वर्ष मे 9324744613632 किमी होगी।चार सौ चौंतीस प्रकाश वर्ष मे प्रकाश की गति 4046939162316288 किमी होती है।अतः ध्रुवतारा पृथ्वी से चार पद्म ; चार नील ; उनहत्तर खरब ; उनतालीस अरब ; सोलह करोड़ ; तेईस लाख ; सोलह हजार ; दो सौ ; अट्ठासी किमी दूरी पर स्थित है। 

No comments:

Post a Comment