विश्व का प्रत्येक मनुष्य संसार मे सुख समृद्धि पूर्ण जीवन व्यतीत करना चाहता है।इसके लिए हमारे शास्त्रों मे अनेक ऐसे उपाय बताये गये हैं ।उन उपायों के द्वारा मनुष्य मनोवाँछित फल प्राप्त कर सकता है।उन्हीं उपायों मे मातेश्वरी दुर्गा जी की उपासना भी परिगणित है।यदि भक्त की आराधना से माता जी प्रसन्न हो जायँ तो उसे सब कुछ प्राप्त हो सकता है।उनकी कृपा से पुण्यात्मा पुरुष प्रतिदिन अत्यन्त श्रद्धा पूर्वक सदैव सब प्रकार के धर्मानुकूल कर्म करता है और उसके प्रभाव से स्वर्गलोक को प्राप्त होता है।इतना ही नहीं ; बल्कि मनुष्य उनकी कृपा से बड़ा से बड़ा मनोवाँछित फल प्राप्त कर लेता है।इसमे कोई सन्देह नहीं है ---
धर्म्याणि देवि सकलानि सदैव कर्मा -
ण्यत्यादृतः प्रतिदिनं सुकृती करोति।
स्वर्गं प्रयाति च ततो भवतीप्रसादा -
ल्लोकत्रयेऽपि फलदा ननु देवि तेन।।
Monday, 3 October 2016
वाँछित फलदात्री दुर्गा जी -- डाॅ कृष्ण पाल त्रिपाठी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment