Friday, 5 August 2016

हरियाली तीज -- डाॅ कृष्ण पाल त्रिपाठी

           श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज कहा जाता है।इस समय वर्षा ऋतु होने के कारण चारो ओर हरियाली छाई रहती है।इसलिए इस पर्व का नाम हरियाली तीज नितान्त सार्थक है।इसे श्रावणी तीज भी कहा जाता है।
            इस पर्व को विशेषकर महिलायें मनाती हैं।कुछ लोग व्रत भी करती हैं।इस दिन जगदम्बा गौरी का पूजन किया जाता है।महिलायें झूलों पर मधुर गीत गाती हुई बड़े उत्साह के साथ इस पर्व को मनाती हैं।प्रकृति भी सज-धज कर उपस्थित होती है।इसे देखकर प्रत्येक सहृदय व्यक्ति का मन पुलकित हो जाता है।इस दिन कन्यायें सुयोग्य वर-प्राप्ति के लिए व्रत एवं गौरी-पूजन करती हैं।

No comments:

Post a Comment