Wednesday, 23 March 2016

विद्या प्राप्ति के लिए (2) -- डाॅ कृष्ण पाल त्रिपाठी

           मानव-जीवन मे विद्या एवं बुद्धि का असीम महत्त्व है।इसके बल पर ही वह प्रगति की ओर अग्रसर हो सकता है।अतः यहाँ पर एक ऐसे उपाय की चर्चा कर रहा हूँ ; जिसका आश्रय ग्रहण करने पर उत्तम विद्या की प्राप्ति होती है।विशेषकर विद्यार्थियों को यह उपाय अवश्य करना चाहिए।
उपाय --
-------     प्रातः स्नानादि से निवृत्त होकर हनुमान् जी का विधिवत् पूजन करें।उसके बाद उन्हीं के समक्ष शुभासन पर बैठकर निम्नलिखित दोहे का 108 बार जप करें --

      बुद्धिहीन तनु जानि कै
                सुमिरौं  पवनकुमार ।
      बल बुधि विद्या देहु मोहि
                 हरहु  कलेस  बिकार ।।

           इसे प्रतिदिन इसी प्रकार जपें।इससे शीघ्र ही उत्तम बुद्धि एवं विद्या की प्राप्ति होती है।

No comments:

Post a Comment